भारत ने पांच स्वर्ण सहित 14 पदक जीते

( 3469 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 17 08:05

बैंकाक। भारत ने दूसरी एशियाई युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य सहित कुल 14 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। एशियाई खेल महाशक्ति चीन ने 16 स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य सहित कुल 30 पदक जीतकर तालिका में पहला स्थान पाया। चीनी ताइपे ने छह स्वर्ण सहित 15 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को गुर¨वदर सिंह, पलेंदर कुमार, मनीष और अक्षय नैन की चौकड़ी ने मेडले रिले में एक मिनट 55.71 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.