राजस्व लोक अदालत अभियान, न्याय आपके द्वार 2017

( 2754 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 17 07:05

राजस्व से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविरों का जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजन कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जा रही है। अपने मामलों का अपनी ही ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर निस्तारण पाकर ग्रामीणजन राहत की सांस महसूस कर रहे हैं।
जिला कलक्टर श्री प्रेमचन्द बेरवाल ने बताया कि इसी क्रम में 24 मई बुधवार को राजसमन्द पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सुन्दरचा के अटल सेवा केन्द्र पर शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार खमनोर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कंुठवा, रेलमगरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कुण्डिया, भीम पंचायत समिति की ग्राम पंचायत छापली के अटल सेवा केन्द्रों पर न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित होंगे। जिसमें ग्रामीण मौके पर ही अपने मामलों का निस्तारण करवा सकते हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.