कांग्रेस की रीतियों-नीतियों को आम जनता को समझाया जाए,

( 3350 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 17 07:05

उदयपुर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकिशोर व्यास की पुण्यतिथि पर रक्षाबंधन, धानमण्डी स्थित जिला कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर उनकी तस्वीर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज कुमार शर्मा, सुधीर जोशी, नारायण शर्मा, मनोज साहू, दिनेश प्रजापत, उदयलाल प्रजापत, गणेश प्रजापत, जालम सिंह देवड़ा, संतोष मेघवाल आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि व्यास ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश में कांग्रेस को एक नई मजबूती प्रदान की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पुन: संगठन को मजबूत करने में जी-जान से जुट जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी ने सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने राजनीतिक मंसूबे पूरे करने के लिए देश के लोगों की आपसी भाईचारे की भावना को ठेस पहुंचाकर विभिन्न धार्मिक सम्प्रदायों में घृणा एवं द्वेष भाव को बढ़ाने का कार्य किया है। आज जरूरत इस बात की है कि कांग्रेस की रीतियों-नीतियों को आम जनता को समझाया जाए, तभी कांग्रेस पुन: मजबूत होगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.