तृमूकां सरकार के खिलाफ आएगा अविश्वास प्रस्ताव

( 3658 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 17 07:05

कोलकाता। कांग्रेस और वामदल पश्चिम बंगाल विधानसभा के आगामी सत्र में तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि वह वाम मोर्चा के साथ मिलकर यह अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। विपक्ष के नेता एवं प्रदेश कांग्रेस नेता अब्दुल मनान ने कहा, ‘‘हमने तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली भ्रष्ट सरकार के खिलाफ प्रस्ताव प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। इस निकाय चुनाव में लोकतंत्र की बर्बरता से हत्या की गई। कल पुलिस ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनकारियों पर बिना किसी उकसावे के लाठीचार्ज किया। पत्रकारों को भी नहीं बख्शा गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.