प्रियंका चोपड़ा की सिक्किमी फिल्म ‘‘पहुना’ का पोस्टर जारी

( 8373 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 May, 17 08:05

प्रियंका चोपड़ा की सिक्किमी फिल्म ‘‘पहुना’ का पोस्टर जारी कान। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बैनर तले बन रही पहली सिक्किमी फिल्म ‘‘पहुना’ का पोस्टर कान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में जारी किया गया।
इस फिल्म का निर्माण प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा के ‘‘पर्पल पैबल पिक्र्चस’ के बैनर तले हो रहा है। फिल्म की निर्देशन पाखी ए टायरवाला हैं। प्रियंका ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘‘‘‘हमारी सिक्किमी फिल्म पहुना का पोस्टर कान में जारी किया गया। फिल्म की निर्देशक पाखी ए टायरवाला हैं।’’ बतौर निर्माता प्रियंका ने अपनी शुरुआत भोजपुरी फिल्म ‘‘बम बम बोल रहा है काशी’ से की थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.