डॉ. ओ.पी. यादव को ‘बौद्ध हिन्दू विश्व शान्ति सम्मान’

( 8680 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 May, 17 08:05

नई दिल्ली । राजस्थान निवासी डीडी न्यूज नई दिल्ली में कार्यरत संपादक डॉ ओ.पी.यादव को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘बौद्ध हिन्दू विश्व शान्ति सम्मान’ से पुरस्कृत किया गया।
देव भूमि हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले के धर्मशाला में तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा के आध्यात्म केन्द्र में आयोजित एक अतंर्राष्ट्रीय बौद्ध हिन्दू कॉन्क्लेव में यूरोप के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धर्म गुरु आचार्य गुरु कर्मा थान्पई, हिमाचल प्रदेश के आवास, शहरी विकास,टाउन प्लानिंग प्लानिंग मंत्री सुधीर शर्मा एवं समस्त भारत पत्रिका के संपादक नीमा तंमाग ने ओपी यादव को शॉल, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं धर्म ग्रन्थ देकर सम्मानित किया।
श्री यादव को यह पुरुस्कार हिन्दू बौद्ध संस्कृति को संयुक्त रूप प्रगाढ़ कर भारत नेपाल संबधों को मजबूती प्रदान कराने के लिए दिया गया है।
समारोह में डॉं. यादव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए यूरोप के धर्म गुरु आचार्य कर्मा थान्पई ने कहा कि ओपी यादव भगवान बुद्ध के विश्व शान्ति संदेश को आत्मसात कर भारत नेपाल संबधों को मजबूती प्रदान कराने के लिए काम कर रहे है। इसके लिए यादव ने नेपाल स्थित भगवान बौद्ध के जन्म स्थल लुम्बिन से लेकर बिहार के बौद्ध गया और जनकपुर में माता सीता के जन्म स्थल से लेकर अयोध्या तक के सांस्कृतिक संबधों की मजबूत व्याख्या की है जो दोनों देशों के प्रागैतिहासिक काल से चले आ रहे रिश्तों को जोडने का जीवन प्रमाण है।
पुरस्कार मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉं. ओ.पी.यादव ने कहा कि भारत नेपाल दोनों पडोसी राष्ट्र है और हिन्दू एवं बौद्ध संस्कृति इन रिश्तों की मजबूती का आधार है इसलिए भारत नेपाल को साथ मिलकर सम्पूर्ण विश्व में अमन चौन व शान्ति कायम करने के साझा प्रयास करने चाहिए है। समारोह में एशियन डवलपमेंट बैंक के प्रतिनिधियों के अलावा हंगरी से आयी योहाना एवं जर्मनी से आयी लेगिस टरोट सहित कई विदेशी हस्तियों ने भाग लिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.