बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी अनुष्का शेट्टी

( 11146 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 May, 17 08:05

बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी अनुष्का शेट्टी मुंबई । दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अनुष्का को ‘‘बाहुबली-2: द कन्क्लूजन’ ने संपूर्ण भारत में चर्चित बना दिया है।‘‘बाहुबली-2’ के बाद विशेष रूप से हिन्दी भाषी दर्शकों में अनुष्का की एक अलग पहचान बन गई है। अनुष्का को हिन्दी सिनेमा के कई दिग्गज निर्माता निर्देशक अपनी फिल्म के जरिए डेब्यू कराना चाहते हैं। इस दौड़ में सबसे आगे निर्माता बोनी कपूर चल रहे हैं। अनुष्का को बॉलीवुड में लाने के लिए बोनी कपूर ने पूरी तैयारी कर ली है, यदि किसी बात का इंतजार है तो वह सिर्फ अनुष्का की हां का है। श्रीदेवी हिन्दी के साथ-साथ दक्षिण भारत फिल्म उद्योग में आज भी अपना एक मुकाम रखती हैं। बोनी के अलावा आदित्य चोपड़ा और विधु विनोद चोपड़ा मुख्य हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.