इंजीनियरिंग छात्रों ने बनाया मानव रहित ग्राउंड व्हीकल

( 27014 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 May, 17 08:05

पेसिफिक विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग छात्रों ने बनाया मानव रहित ग्राउंड व्हीकल

इंजीनियरिंग छात्रों ने बनाया मानव रहित ग्राउंड व्हीकल पेसिफिक विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने उदयपुर संभाग में बढ़ रहे पैंथर के हमलों को ध्यान में रखकर सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक मानव रहित ग्राउंड व्हीकल का निर्माण किया है| संस्था निदेशक पीयूष जवेरिया ने बताया कि दैनिक जीवन की समस्याओं को विभिन्न प्रकार के तकनीक का इस्तेमाल कर सुलझाया जा सकता है| आवश्यकता केवल एक इनोवेटिव आईडिया को मशीनी रूप में परिवर्तित करने की है| संस्थान इस तरह के इनोवेशन के कार्यों को अंतिम रूप मिलने तक छात्रों के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है| संकाय अध्यक्ष अहसान हबीब तथा सहायक आचार्य अक्षत सिंह झाला के निर्देशन में अंतिम वर्ष बी. टेक मैकेनिकल के छात्रों महेंद्र सिंह चौहान, जसवंत सिंह जोधा, सत्यपाल सिंह राणावत, अंकुर दीक्षित और कल्प काकरान ने एक स्वचालित व्हीकल तैयार किया है जो कि रिमोट कन्ट्रोल द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है | इस व्हीकल के साथ ट्रेंक्यूलाइज़र तथा एक कैमरा जोड़ा गया है जिससे 500 मीटर दूरी से किसी भी हिंसक जानवर को बेहोश किया जा सकता है तथा इंसान को उसके हमले से बचाया जा सकता है| यह व्हीकल आर्मी के लिए भी उपयोगी सिद्ध हो सकता है क्योंकि इसमें बन्दूक तथा ग्रेनेड लांचर भी जोड़ा जा सकता है, जिससे लगातार हो रहे आतंकी हमलों से सैनिको तथा आम नागरिकों की रक्षा की जा सकती है| इस प्रोजेक्ट का लागत मूल्य केवल 30000 रुपये है| इस व्हीकल को और अपग्रेड करने के लिए इसमें ट्रेक लगाए जा सकते हैं जिससे यह विविध प्रकार के धरातल पर आसानी से चलाया जा सकता है| इस प्रोजेक्ट की प्रेरणा डी आर डी ओ के दक्ष रोबोट से ली गई है|
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.