देवो की टाइल्स हटाने की मुहिम

( 12893 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 May, 17 07:05

देवो की टाइल्स हटाने की मुहिम के तहत फिर थानाधिकारियों से मिले राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के कार्यकर्ता

राष्ट्रिय ब्राह्मण युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर के भूपाल पूरा ,प्रताप नगर ,हिरण मंगरी ,गोवर्धन विलास थानो में थाना प्रभारियो से मिलकर सम्भागीय आयुक्त द्वारा हिन्दू देवी देवताओ की टाइल्स अवांछनीय जगहों से हटाने सम्बन्धी आदेशो की पालना में सम्बंधित थानो के पुलिस प्रशासन के रवये पर असंतोष जताते हुये ,पुनः आग्रह किया की संगठन विनम्रता से प्रशासन को इस सवेंदनशील मुद्दे पे सहयोग कर रहा हे पर पुलिस प्रशासन उच्चाधिकारियों के आदेशो की पालना में भी आँखे मूंद बेठा हे ।इससे तो ऐसा लगता हे की प्रशासन मामले की सम्वेदनशीलता को न भाँपते हुये इसे हल्के में ले रहा हे ।
जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा की संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुछ दिनों पूर्व ही कुछ व्यवसायिक भवनों में स्वयं टाइल्स हटाई हे और यदि पुलिस प्रशासन ने सहयोग नही किया तो अगले दो तिन दिनों में पुनः संगठन के कार्यकर्ता पुनः ऐसी कार्यवाही को अंजाम देंगे और कानून व्यवस्था बिगड़ती हे तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की रहेगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.