महाराणा प्रताप की ४७७ वीं जयंति समारोह २८ मई को

( 22153 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 May, 17 07:05

समारोह का आगाज हल्दीघाटी की माटी का पूजा एवं अर्चना के साथ किया जायेगा।

उदयपुर सकल राजपूत महासभा मेवाड की शुक्रवासर को संस्थापक तनवीर सिंह कृष्णावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आगामी २८ मई को वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की ४७७वीं जयंति को धूमधाम से मनाने का निर्णय किया गया। देहात अध्यक्ष गोपाल सिंह तितरडी ने बताया कि समारोह में अधिक से अधिक जनभागीदारी हो इसके लिए ग्रामीण अंचल में युवा टीम का गठन किया गया। समारोह का आगाज २१ मई को हल्दीघाटी स्थित रक्त तलाई की पूजा अर्चना एवं चेटक के नमन के साथ किया जायेगा। शहर अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह चावंडिया ने बताया कि शोभायात्रा में सकल राजपूत महासभा की कार्यकारिणी के ४०० से अधिक कार्यकर्ता परम्परागत वेशभूषा में शामिल होंगे। बैठक में , महामंत्री घनश्याम सिंह चुण्डावत शहर महामंत्री जितन्द्र सिंह शक्तावत, भानुप्रतापसिंह कृष्णावत, विजय सिंह कच्छावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवान सिंह जावद डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर, डॉ. दिलिप सिंह चौहान, रविन्द्र सिंह, मोहन सिंह गहलोत, जितेन्द्र सिह चौहान, महेन्द्र सिंह सोलंकी, कुलदीप सिंह चौहान सहित कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.