मुख्यमंत्री की ओर से कल्पित को बधाई

( 14258 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Apr, 17 09:04

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा ने कल्पित वीरवाल को उसकी शानदार सफलता पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री की ओर से कल्पित को बधाई मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा ने कल्पित वीरवाल को उसकी शानदार सफलता पर बधाई दी है। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता और जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने कल्पित के घर जाकर मुख्यमंत्री की ओर से गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। उन्होने कल्पित का मुंह मीठा करवा कर मुख्यमंत्री का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री का संदेश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि कल्पित की अकल्पनीय सफलता से उदयपुर और राजस्थान प्रदेश का नाम देश भर में रोशन हुआ है। प्रदेश को अपने बेटे की सफलता पर गर्व है। इस अवसर पर प्रोटोकॉल अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। कल्पित के माता-पिता एवं बड़े भाई ने मुख्यमंत्री, जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक का आभार जताया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.