शिक्षा हाई स्कूल में किया रितेश का सम्मान

( 3345 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Apr, 17 10:04

बीकानेर | जेईई मेंस 2017 में 42वीं रैंक हासिल करने वाले शिक्षा हाई स्कूल के पूर्व विद्यार्थी रितेश कुमार का सम्मान शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर रितेश के पिता जितेंद्र प्रसाद का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर भुपेंद्र मिढ्ढा, विहिप अध्यक्ष मुकेश शर्मा, अनिल शर्मा, संजय गोदारा, ओमप्रकाश भांभू ने रितेश कुमार को स्वर्ण पदक प्रदान किया। इस मौके पर स्कूल की ओर से कक्षा 12 के बाद किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले स्कूल के विद्यार्थी को 51 सौ रुपए का सम्मान संस्था के संस्थापक स्व.माणक गुप्ता की स्मृति में प्रदान करने की घोषणा की। इस मौके पर नगर स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.