परिणय सूत्र में बंधे खटीक समाज के 101 जोड़े

( 19168 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Apr, 17 10:04

आसींद | शिव शक्ति सेवा समिति खटीक समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को गोविंदपुरा में सवाईभोज मेला ग्राउंड पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। तुलसी संग सालिगराम का विवाह भी रचाया गया। सुबह 9.15 बजे वर-वधुओं की शिव मंदिर से बिंदौली निकाली गई। दोपहर 12.15 बजे विवाह मंडप में तोरण की रस्म हुई। आचार्य पंडित गोपाल लाल शर्मा ने पाणिग्रहण संस्कार कराया। सम्मेलन में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया भी पहुंचे।
उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। कटारिया ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन से बाल विवाह रुकते हैं और कई लोग फिजूलखर्ची से बच जाते हैं। यह राशि शिक्षा पर खर्च करें। समाज को ताकत देनी है तो इसका रास्ता शिक्षा ही है। खटीक समाज की बेटी आसींद पालिका में चेयरमैन बनी है। कटारिया ने आसींद में खटीक समाज के छात्रावास की भूमि आवंटन निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ गिरा है। पुलिस को हाईटेक किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों को विशेष ट्रेनिंग अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.