श्रीचंद कृपलानी आज लेंगे समीक्षा बैठक

( 2468 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Apr, 17 10:04

कोटा | नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को कोटा रहे हैं। वे नगर निगम के कामों की समीक्षा करने के साथ ही दशहरा मैदान के चल रहे कामों का भी निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार कृपलानी शनिवार को सुबह बूंदी से कोटा के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर एक बजे अधिकारियों जनप्रतिनिधियों के साथ विकास पर चर्चा करेंगे। प्रगति मैदान प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने के बाद शाम को अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम कोटा में करने के बाद वे रविवार को सुबह निम्बाहेड़ा के लिए रवाना हो जाएंगे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.