जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री 9 मई को उदयपुर में

( 5677 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Apr, 17 09:04

उदयपुर / जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल मंत्री सुरेन्द्र गोयल 9 मई की सुबह 9.30 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां 10 बजे से एक बजे तक संभागीय आयुक्त द्वारा निर्धारित कार्यस्थल पर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत धार्मिक ट्रस्टों की आयोजित कार्यशाला में भाग लेंगे।

इसके पश्चात श्री गोयल दोपहर 2 से 4 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक लेंगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में रहेगा। वे 10 मई की सुबह 8 बजे राजकीय वाहन से जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.