दाऊद इब्राहीम को पड़ा दिल का दौरा

( 4499 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Apr, 17 07:04

मुंबई बम धमाकों के लिए भारत के मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम को कराची में दिल का दौरा पड़ने की खबर है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दाऊद कराची के एक अस्पताल में भर्ती है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।कई रिपोटरे में कहा जा रहा है कि दाऊद को ब्रेन ट्यूमर हो गया है और पाकिस्तान के एक मशहूर डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया है, हालांकि ये ऑपरेशन नाकाम हो गया है। मीडिया रिपोटरे में बताया गया है कि दाऊद का ऑपरेशन 22 अप्रैल को कराची में किया गया था और ऑपरेशन के नाकाम होने के बाद उसे मशीनों के सहारे जिंदा रखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों में ये भी बताया जा रहा है कि दाऊद की नाजुक हालत की जानकारी उसके मुंबई के घरवालों को दे दी गई है, हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.