हिन्दुस्तान जिंक ’ग्रेट प्लेस टू वक‘र् से सम्मानित

( 12266 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Apr, 17 18:04

हिन्दुस्तान जिंक ’ग्रेट प्लेस टू वक‘र् से सम्मानित वेदान्ता समूह की जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक को ’ग्रेट प्लेस टू वर्क‘ के लिए सम्मानित किया गया हैं। हिन्दुस्तान जिंक ने ’ग्रेट प्लेस टू वर्क‘ सर्वे में भाग लिया था जहां मानव संसाधन की कार्यविधियों एवं संस्कृति के ऑडिट के आधार पर हिन्दुस्तान जिंक को ’कार्य करने के लिए उत्तम स्थान‘ पाया गया है। वेदान्ता समूह की कंपनियों में इस मान्यता के लिए हिन्दुस्तान जिंक एकमात्र कंपनी है।

’ग्रेट प्लेस टू वर्क‘ प्रक्रिया में परिणाम, दृष्टिकोण, विकास निर्धारण और समीक्षा पर आधारित डेटा आदान-प्रदान शामिल है। इसके लिए ऑनसाइट आंकलन में विभागीय प्रमुख, अनुबंध कर्मचारियों की संख्या, संघ और सदस्यों का साक्षात्कार भी शामिल होते हैं। हिन्दुस्तान जिंक को इस मान्यता के लिए तीन स्तम्भ जिम्मेदारी से कार्य, बिल्डिंग सुदृढ रिलेशनशिप, एंडंग एण्ड शेयरिंग वेल्यू समर्थित रहे हैं। कंपनी अपने कर्मचारियों को सशक्त बनाने एवं नेतृत्व प्रदान करने के लिए हमेशा ध्यान केन्दि्रत करती है। हिन्दुस्तान जिंक में संविदा कर्मचारियों सहित १७००० कर्मचारी कार्यरत है जिसमें १४ प्रतिशत महिला कर्मचारी है।

हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेशन ने बताया कि यह मान्यता कंपनी में एक सकारात्मक कार्य वातावरण बनाने के लिए अपने कर्मचारियों और कंपनी के निरंतर प्रयास को सशक्त बनाने की दिशा में हिंदुस्तान जिंक का पुख्ता प्रमाण है। कंपनी उत्कृष्टता की दिशा में प्रक्रियाओं और प्रणालियों में सुधार के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.