अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत

( 5449 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Apr, 17 09:04

देशनोक | देशनोक रोड पर देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाद वाहन चालक फरार हो गया।
एसएचओ अनोपसिंह ने बताया कि देशनोक निवासी मनोज भार्गव (22), दलीप भार्गव (19) बीकानेर में गफूर बस्ती निवासी जाकिर छींपा (22) बुधवार को बाइक पर सवार होकर बीकानेर से देशनोक रहे थे। पलाना से आगे देशनोक की तरफ अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। इत्तला मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों के शवों को देशनोक के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया। मनोज के भाई महावीर की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.