शहर में पारा 40 पार

( 4967 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Apr, 17 09:04

बीकानेर | करीब पांच दिन बाद फिर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार हुआ लेकिन मंडी 465 आरडी पर चने के आकार के ओळे गिरे। यहीं के लालावाली गांव के चक दो जेड डब्ल्यूएसएम में 15 अंगुल बारिश हुई। बारिश के कारण कई खेतों में पानी भर गया। इसके साथ बारिश हुई जिससे मौसम खुशनुमा हुआ। महाजन में आंधी आई। चक पांच पीएम, पांच जीएम, शेरपुरा, राणेर, रामनगर, खारबारा, तखतपुरा समेत तमाम गांवों में भी बारिश हुई। दूसरी ओर शहर में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात का न्यूतनम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छह किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली। हवा का रुख दक्षिण-पश्चिमी रहा। अब मौसम पर नजर गर्मी के हिसाब से पंतगबाजों की ज्यादा है। अखातीज पर पतंगबाज तापमान के साथ-साथ हवा पर भी नजर बनाए हुए हैं ताकि पतंग उड़ाने में मदद मिले।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.