संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजे पर किया हमला

( 5208 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Apr, 17 09:04

अजमेर | केसरगंज इलाके में संपत्ति विवाद में हुए झगड़े में चाचा ने भतीजे पर हमला कर दिया। पीड़ित मनोज सिंहल ने क्लाक टावर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार केसरगंज निवासी मनोज सिंहल ने शिकायत में बताया है कि स्व. गोपाल कृष्ण सिंहल की जायदाद के बंटवारे के विवाद में उनके पुत्र ओमप्रकाश, मधुसुदन सिंहल और श्यामसुंदर सिंहल के बीच हाइकोर्ट में मामला विचाराधीन है। इस रंजिश के तहत मधुसूदन और श्याम सुंदर ने 24 अप्रैल को उस पर उस समय हमला कर दिया, जब वह गोपाल प्रिंटिंग प्रेस के सामने खड़ा था। दोनों ने उसे भीतर आने के लिए मना करते हुए डंडे से हमला कर दिया। क्लाक टावर थाना पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। मनोज सिंहल ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी कई बार मारपीट और झगड़ा कर चुके हैं, जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.