आरएएफ की प्लाटून ने पुष्कर में की रैकी

( 2574 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Apr, 17 09:04

पुष्कर | भविष्य में संभावित प्राकृतिक आपदा अथवा किसी प्रकार के दंगे की स्थिति को नियंत्रित करने के मुख्य उद्देश्य से गुरुवार को समवाय द्रुत कार्य बल (रेपिड एक्शन फोर्स) बिहारीपुर दिल्ली की सशस्त्र प्लाटून ने विश्वविख्यात ब्रह्मा मंदिर समेत पुष्कर के संवेदनशील अति संवेदनशील क्षेत्रों की रैकी की। आरएएफ की 40 सदस्यीय टुकड़ी गुरुवार की सुबह सहायक कमांडेंट एमएस भाटी के नेतृत्व में पुष्कर पहुंची। टुकड़ी ने सबसे पहले पुलिस थाने पहुंच कर पुष्कर के संवेदनशील अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी ली। इसके बाद हथियार बंद कमांडो ने विश्वविख्यात ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर सरोवर के घाटों सहित विभिन्न धार्मिक स्थानों का भ्रमण कर परिचितीकरण अभ्यास किया। साथ ही ब्रह्मा मंदिर शहर भौगोलिक स्थिति की जानकारी लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। ब्रह्मा मंदिर में एएसआई दशरथ सिंह ने उन्हें मंदिर की बाहरी आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। प्लाटून का नेतृत्व कर रहे सहायक कमांडेंट भाटी ने बताया कि प्लाटून के पुष्कर भ्रमण का मुख्य उद्देश्य भविष्य में प्राकृतिक आपदा आने अथवा किसी भी प्रकार का दंगा होने पर आरएएफ जल्द से जल्द मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर सके।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.