दिल्ली में भी मोदी लहर

( 8620 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Apr, 17 11:04

आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दक्षिणी निगम की 104 सीटों पर हुये चुनाव में भाजपा को 70, आप को 16 और कांग्रेस को 12 सीट दिल्ली में भी मोदी लहर तीनों नगर निगमों में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत हासिल हुईं हंै

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत की हैट्रिक लगाते हुये तीनों निगम की सत्ता पर कब्जा बरकरार रखा। वहीं इस चुनाव में आप और कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

गत रविवार को हुये मतदान के बाद आज मतगणना पूरी होने पर तीन निगमों के 270 वार्ड के लिये राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा ने 181 वार्ड में जीत दर्ज की है। वहीं आप को 48 और कांग्रेस को 30 सीट पर संतोष करना पड़ा। गत 23 अप्रैल को तीनों निगमों के कुल 272 वार्डाें में से 270 वार्ड पर मतदान हुआ था। दो वार्ड में उम्मीदवारों के निधन के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया है।

आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दक्षिणी निगम की 104 सीटों पर हुये चुनाव में भाजपा को 70, आप को 16 और कांग्रेस को 12 सीट दिल्ली में भी मोदी लहर तीनों नगर निगमों में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत हासिल हुईं हंै जबकि पूर्वी निगम की 63 सीटों पर हुये चुनाव में भाजपा को 47, आप को 11 और कांग्रेस की झोली में सिर्फ 3 सीट गयी हैं। वहीं उत्तरी निगम की 104 सीटों में भाजपा को 64, आप को 21 और कांग्रेस को 15 सीट पर कामयाबी मिली है।

भाजपा को साल 2012 में हुये पिछले निगम चुनाव में 138 वार्ड में जीत मिली थी जबकि कांग्रेस की झोली में 70 सीटें गईं थीं। अब चुनाव परिणाम के आधार पर आप दूसरे स्थान पर और कांग्रेस तीसरे पायदान पर खिसक गयी है। नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं का आभार जताते हुये कहा कि मैं दिल्ली भाजपा कार्यंकर्ताओं के कठोर परिश्रम की प्रशंसा करता हूं जिसकी वजह से एमसीडी में यह जीत संभव हो सकी।’’मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा को जीत की बधाईं देते हुये दिल्ली की बेहतरी के लिये दिल्ली सरकार की ओर से नगर निगम को पूरा सहयोग देने की बात कही है।

दक्षिणी दिल्ली वुल सीटें -104 चुनाव हुए-104 पार्टी परिणाम भाजपा 70 आप 16 कांग्रेस 12 अन्य 06 पूर्वी दिल्ली वुल सीटें - 64 चुनाव हुए - 63 पार्टी परिणाम भाजपा 47 आप 11 कांग्रेस 03 अन्य 02 उत्तरी दिल्ली वुल सीटें - 104 चुनाव हुए - 103 पार्टी परिणाम भाजपा 64 आप 21 कांग्रेस 15 अन्य 03 जमानत जब्त कांग्रेस 92 आप 40 एमसीडी चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिल्ली भाजपा भाजपा 05 अध्यक्ष मनोज तिवारी।

.आप बनी दूसरे नम्बर की पार्टी, कांग्रेस का प्रदर्शन रहा खराब .प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से मिली जीत: मनोज तिवारी उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘‘मैं तीनों निगमों में भाजपा की जीत के लिये बधाईं देता हूं। मेरी सरकार दिल्ली की बेहतरी के लिये एमसीडी के साथ मिलकर काम करने को तत्पर है।’’

पंजाब और गोवा में आप की हार के लिये ईंवीएम को जिम्मेदार ठहरा चुके केजरीवाल ने निगम चुनाव परिणाम आने पर ईंवीएम पर निशाना नहीं साधा।उत्साहजनक चुनाव परिणाम हासिल करने के बावजूद भाजपा कार्यंकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले को देखते हुये चुनावी जीत का जश्न नहीं मनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी कार्यंकर्ताओं ने सुकमा हमले में 25 जवानों की शहादत से गमगीन होने के कारण चुनाव की जीत का जश्न नहीं मनाने का फैसला किया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.