समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सम्पन्न कराने की कवायद

( 8018 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Apr, 17 10:04

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मंशा के अनुरुप अभियान के लक्ष्य समय पर हासिल करने तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु

उदयपुर, पंचायत स्तर पर अन्य विभागों के कार्मिकों को नियुक्त कर जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के द्वितीय चरण को गति दी जा रही है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मंशा के अनुरुप अभियान के लक्ष्य समय पर हासिल करने तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने आदेश जारी कर45 कृषि पर्यवेक्षकों कोपंचायतवार नियुक्त किया है।

जिला कलक्टर ने बताया कि अभियान के द्वितीय चरण के तहत जिले में कुल 14 हजार 878 कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से सबसे सर्वाधिक 9 हजार 116 कार्य जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग की ओर से करवाए जाने हैं। कार्यों को समय पर सम्पादित करने हेतु कृषि पर्यवेक्षकों को संबंधित पंचायत समिति के पीआईए एवं सहायक अभियंता भू-संक्षरण के अधीन लगाया गया है। ये कार्मिक संबंधित कनिष्ठ अभियंता के मार्गदर्शन में जल स्वावलम्बन के कार्यों के पर्यवेक्षण एवं सूचनाओं के अपलोडिंग में सहयोग करेंगे। जिले की 17 पंचायत समिति क्षेत्रों में 43 ग्राम पंचायतों में 45 कृषि पर्यवेक्षकों को लगाने के साथ ही नरेगा मेट एवं अन्य पंचायत स्तरीय कार्मिकों को लगाकर अभियान को सफल बनाने का कार्य किया जा रहा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.