नियंतण्र संकेतों से बाजार ने भरी उड़ान

( 12561 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Apr, 17 08:04

नियंतण्र संकेतों से बाजार ने भरी उड़ान बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 291 अंक की छलांग के साथ 29,656 अंक पर पहुंच गया। यह लगभग छह सप्ताह में सेंसेक्स की एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त है। फ्रांस के राष्ट्रपति पद के चुनाव के सकारात्मक संकेतों से बाजार में तेजी आई।एनएसई का निफ्टी भी 9,200 अंक के स्तर को पार कर गया। फ्रांस के राष्ट्रपति पद के चुनाव में एमैनुअल मैकरॉन के मैरीन ली पेन से आगे रहने की खबरों से यूरोपीय बाजारों में उछाल आया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सतत लिवाली के बीच लगातार सकारात्मक दायरे में रहा। कारोबार के दौरान यह 29,681.33 से 29,392.99 अंक के दायरे में रहा। अंत में सेंसेक्स 290.54 अंक यानी 0.99 फीसद के लाभ से 29,655.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ। यह 11 अप्रैल के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है। निफ्टी भी 9,200 अंक के स्तर को फिर पाने में सफल रहा। यह 98.55 अंक यानी 1.08 फीसद की बढ़त के साथ 9,217.95 अंक पर बंद हुआ।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.