मिस्र, अमेरिका का नौसैनिक अभ्यास शुरू

( 4019 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Apr, 17 07:04

दुबई। मिस्र और अमेरिका की नौसेना ने लाल सागर में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। मिस्र की सेना की ओर से रविवार को जारी एक बयान के अनुसार इस अभ्यास को ‘‘ईगल सैल्यूट 2017’ नाम दिया गया है। देश की सेना ने आपसी सैन्य क्षमताओं में सुधार करने के लिए मित्रवत देशों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास की योजना बनाई है। इस सैन्य अभ्यास में इटली, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत और पाकिस्तान पर्यवेक्षक के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.