पिकअप की टक्कर से दंपती घायल

( 3562 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Apr, 17 09:04

रायपुर | रायपुर-गंगापुर मार्ग पर सुबह 10 बजे पिकअप ने गंगापुर से रायपुर जा रहे बाइक सवार चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी तहसील के आरणी निवासी नानालाल धोबी पत्नी दुर्गादेवी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। चालक वाहन भगा ले गया जिसे पकड़ ग्रामीणों ने रोक लिया। चालक भाग निकला। दंपती को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। नानालाल के सिर से खून बह रहा था। महिला के पैर में चोट आई। उपचार के बाद दोनों को छुटटी दे दी गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.