फ्रांस में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान

( 3787 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Apr, 17 07:04

फ्रांस में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच दशकों में सबसे अप्रत्याशित राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के लिए रविवार को वोट डाले गए। इस चुनाव के नतीजों को यूरोपीय संघ के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ली पेन और मध्यमार्गी एमैनुअल मैक्रोन को सात मई के चुनाव के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन इतनी कांटे की टक्कर है कि नतीजों के बारे में कयास लगाना मुश्किल हो रहा है। नेशनल फ्रंट के 48 वर्षीय नेता ली पेन को सुरक्षा खतरों के मुद्दे का लाभ मिलने की आशा है। पेरिस के चैंप्स एलिसीस एवेन्यू में एक पुलिसकर्मी पर घातक हमले के बाद उन्होंने अपने प्रचार अभियान में सुरक्षा को अहम रूप से उठाया था। इस हमले की आतंकी संगठन आईएस ने जिम्मेदारी ली थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.