श्रीजी अरविन्द सिंह ने किया ‘मेवाड दर्शन’ पुस्तक का विमोचन

( 12179 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Apr, 17 14:04

श्रीजी अरविन्द सिंह ने किया  ‘मेवाड दर्शन’ पुस्तक का विमोचन उदयपुर । मेवाड के ख्यातनाम कवियों में शुमार माधव दरक की पुस्तक ‘मेवाड दर्शन ः मेवाड गौरव की काव्य यात्रा’ का विमोचन शनिवार को शंभू निवास पैलेस में महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड ने किया।
माधव दरक की पुस्तक का प्रकाशन शनिवार को ‘विश्व पुस्तक दिवस 2॰17’ के अवसर पर महाराणा मेवाड हिस्टोरिकल पब्लिकेशन्स ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर लेखक एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे। 1॰॰ पृष्ठीय इस पुस्तक का मूल्य 6॰ रूपए है। इस पुस्तक को सिटी पैलेस म्यूजियम में संचालित उदया म्यूजियम बुक शॉप से खरीदा जा सकता है।
मेवाड दर्शन मेवाडी भाषा की ऐसी पुस्तक है जिसमें मेवाड के धाम, ग्राम, नगर, स्थल आदि के साथ इतिहास पुरूषों पर भी सुन्दर काव्य प्रस्तुत किया है। पुस्तक के काव्य से मेवाड की संस्कृति और परंपराओं से मोह ओर बढ जाता है। पुस्तक के द्वितीय भाग में श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं श्रीनाथजी का पावन दर्शन भी काव्य में किया है।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.