पुस्तक प्रदर्शनी में साहित्य प्रेमियों को भाई विभिन्न पुस्तकें

( 12341 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Apr, 17 14:04

पुस्तक प्रदर्शनी में साहित्य प्रेमियों को भाई विभिन्न पुस्तकें उदयपुर । अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक दिवस के उपलक्ष में स्थानीय सिटी पैलेस म्यूजियम में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन रविवार को होगा। शनिवार को प्रदर्शनी में स्थानीय पुस्तक प्रेमियों एवं पर्यटकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित अनेकों पुस्तकों को सराहा तथा खरीददारी की। प्रदर्शनी में आगमन निःशुल्क है।
महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि मेवाड हिस्टोरिकल पब्लिकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी में राजस्थान का इतिहास, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, भक्तिमती मीरा, कला एवं संस्कृति, धार्मिक, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य के अलावा खेल एवं अन्य युवा रूचि के विषय संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की जा रही है। पुस्तक प्रदर्शनी सिटी पैलेस म्यूजियम के सभा शिरोमणि दरीखाना में प्रातः 1॰ बजे से सायं 4.3॰ बजे तक चल रही है। इस प्रदर्शनी में पुस्तक प्रेमियों का प्रवेश जगदीश मंदिर मार्ग से सिटी पैलेस के बडी पोल से है। प्रदर्शनी का समापन 23 अप्रेल को होगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.