गरीब देशों की मदद करें अमीर राष्ट्र: जेटली

( 16510 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Apr, 17 13:04

गरीब देशों की मदद करें अमीर राष्ट्र: जेटली वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि गरीब देशों के विकास के लिए विश्व बैंक जैसे बहुआयामी संगठनों के माध्यम से मदद करना अमीर राष्ट्रों की जिम्मेदारी है।अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विश्व बैंक समूह की बैठकों के लिए आधिकारिक यात्रा पर यहां आए जेटली ने कहा कि अमीर देशों को अपने संसाधनों का उपयोग कर विश्व बैंक जैसे बहुआयामी संगठनों को इस लायक बनाना चाहिए कि वे गरीब देशों के विकास एवं प्रगति के लिए बनाई गई नीतियों एवं कार्यक्रमों का वित्त पोषण कर सकें। विकास समिति की बैठक में शुक्रवार को ‘‘असमानता’ विषय पर र्चचा के दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने गरीबों के लिए बिजली, सड़क, वित्तीय सेवाओं तक पहुंच तथा आवास पर निवेश काफी बढ़ाया है। सरकार ने समावेशी विकास सुनिश्चित करने और सरकारी सेवाओं को बेहतर तरीके से लक्षित करने के लिए प्रौद्योगिकी नवाचार की दिशा में कई कदम उठाए हैं।जेटली ने कहा कि भारत में पहली बार आर्थिक सुधारों को व्यापक जन समर्थन प्राप्त हुआ है। हाल के चुनाव नतीजे इसका संकेत देते हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.