महिला महासभा ने कराई सेमिनार

( 2451 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Apr, 17 09:04

कोटा | शिव पार्क दादाबाड़ी में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा की ओर से भारतीय संस्कृति और महिला संस्कार विषय पर एक संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष इंदू गौतम ने किया। ब्राह्मण कल्याण परिषद की महिला अध्यक्षा डॉ. उमा व्यास ने कहा कि युवतियां अपने संस्कारों आधुनिकता में सामंजस्य बैठाएं। महिलाएं बच्चों में बाल्यकाल से ही संस्कारों पर बल दें। जिलाध्यक्ष रेखा पंचाेली ने कहा कि युवतियां पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण करें। प्रदेश अध्यक्षा रेणु गुर्जर गौड़ मुख्य अतिथि थीं। दादाबाड़ी गौतम समाज की अध्यक्ष प्रियंका गौतम ने बताया सभी महिलाओं ने बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्क में परिंडे भी बांधे गए। इस अवसर पर राधा शर्मा, जया शर्मा, कुसुमलता शर्मा और संतोष तिवारी मौजूद थीं।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.