अमला का शतक बेकार, मुंबई जीता

( 3691 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Apr, 17 16:04

इंदौर। हाशिम अमला का बेमिसाल शतक जोस बटलर और नीतीश राणा की तूफानी पारियों के आगे फीका पड़ गया जिससे मुंबई इंडियन्स ने बृहस्पतिवार को किंग्स इलेवन पंजाब का बड़ा लक्ष्य बखूबी हासिल करके 27 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज करके आईपीएल दस में अपना विजय अभियान जारी रखा। अमला ने 60 गेंदों पर आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 104 रन बनाए। कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने 18 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन की तूफानी पारी खेली जबकि शॉन मार्श ने 26 रन का योगदान दिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.