भारत ने चीन के नेम-गेम पर आपत्ति दर्ज की

( 2814 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Apr, 17 16:04

नई दिल्ली। चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में छह स्थानों का नाम बदलने पर आपत्ति जताते हुए भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पड़ोसी देश के स्थानों का नाम बदल देने से अवैध कब्जा वैध नहीं हो जाता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने इस मुद्दे पर कहा, अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा, पड़ोसी देश के स्थानों का नाम बदलने से अवैध कब्जा वैध नहीं बन जाता है। चीन ने बुधवार को घोषणा की थी कि पूर्वोत्तर राज्य में छह स्थानों के उसने ‘‘मानकीकृत’ आधिकारिक नाम रखे हैं और इस भड़काऊ कदम को ‘‘वैध कार्रवाई’ बताया था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.