गर्मी ने प्रचंड रूप किया धारण

( 5816 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Apr, 17 16:04

गर्मी ने प्रचंड रूप किया धारण नई दिल्ली । रिकार्ड तोड़ गर्मी में बृहस्पतिवार को पालम का तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो पिछले पांच वर्षों का रिकार्ड है। इतना ही नहीं दिल्ली के अधिकतर इलाके में लू चलती रही। पिछले तीन चार दिनों से दिल्ली का अधिकतम तापमान औसत से करीब 5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। अगर ऐसे ही औसत से तापमान ऊपर बना रहा तो मौसम विभाग जल्द ही पूरी दिल्ली को लू की चपेट में होने की घोषणा कर सकता है। बृहस्पतिवार को औसत अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आया नगर की सुबह सबसे गर्म सुबह के तौर पर दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पालम के अलावा लोधी रोड का अधिकतम तापमान 42.9, रिज एरिया का 44.0, और आया नगर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.