स्वस्थ विचार से स्वस्थ परिवार ः रवीन्द्र मुनि

( 7595 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Apr, 17 10:04


उदयपुर, स्वस्थ विचार के लिए आवश्यक है कि मन में किसी के प्रति दुर्भावना न हो। जिसने मन को वश में कर लिया उसने सब कुछ वश में कर लिया। ये विचार मुनि रविन्द्र कुमार ने रविवार को न्यू अहिंसापुरी में उक्त विषय पर आयोजित प्रवचन सभा में व्यक्त किये।
मुनि पृथ्वीराज ने बताया कि स्वस्थ विचार के लिए आवश्यक है। स्वस्थ मन व स्वस्थ मन के लिए आवश्यक हे स्वस्थ भोजन। आवशयकता है कि भोजन करते समय न टीवी देखें न समाचार पत्र् पढें, न मोबाइल पर बात करें। मुनि शान्तिप्रिय ने मन की चंचलता को वश में कर स्वस्थ चितंन की ओर बढने की आवश्यकता बताई। संचालन मुनि अतुल कुमार ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.