मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत

( 9268 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Mar, 17 14:03

मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत राजसमन्द 27 मार्च। जिला कलक्टर अर्चना सिंह ने विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50&50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। आदेश के अनुसार मृतक राम सिंह पुत्र गोपाल सिंह राजपूत निवासी मियारी ग्राम पंचायत बामनटूकडा के लिए उसकी पत्नी श्रीमती नेनुबाई को 50 हजार रुपए स्वीकृत किए है। इसी प्रकार मृतक बद्रीलाल पुत्र किशनलाल जाट निवासी लापस्या के लिए उसकी पत्नी श्रीमती रामी बाई एवं मृतक बाबु सिंह पुत्र गोविन्द सिंह रावत निवासी ग्राम इण्डिया की तलाई भीम के लिए उसकी पत्नी श्रीमती नीता देवी को 50&50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.