रन फॉर राजस्थान का हुआ आयोजन

( 10968 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Mar, 17 13:03

बांसवाड़ा /राजस्थान दिवस के मौके पर सोमवार को सुबह रन फॉर राजस्थान का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ प्रबुद्धजन भी गांधीमूर्ति से डायलाब तक दौड़े और राजस्थान स्थापना दिवस के प्रति गौरव की अनुभूति की। इस दौड़ में जिला परिषद सीईओ परशुराम धानका, पर्यटन अधिकारी अनिल तलवाडि़या, अन्तर्राष्ट्रीय तीरंदाज श्यामलाल सहित कई विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
रन फॉर राजस्थान में नर्सिंग विद्यार्थी, स्काउट-गाईड और बड़ी संख्या में शहरवासी सम्मिलित हुए। इसी प्रकार नगरपरिषद के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.