अब गुजरात, कर्नाटक, हिमाचल में कमल खिलाने की तैयारी

( 9906 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Mar, 17 10:03

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जबरदस्त जीत से उत्साहित भाजपा ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में इस सफलता को दोहराने के लिए कमर कसते हुए ‘‘गुजरात को भाजपा युक्त और कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस मुक्त’ बनाने का नारा दिया है।भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के विकास के मंत्र के साथ हम गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में रिकार्ड जीत दर्ज करेंगे। हम गुजरात को भाजपायुक्त और हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक को कांग्रेस मुक्त करेंगे।’ भाजपा ने अपने अभियान के केंद्र में युवाओं और दलित समेत समाज के कमजोर वगरे के सशक्तिकरण एवं विकास को रखा है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत तक चुनाव होने वाले हैं, जबकि कर्नाटक में चुनाव अगले साल होंगे। त्रिपुरा में चुनाव अगले साल के प्रारंभ में होंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हर राज्य के लिए अब तक की सबसे बड़ी जीत का लक्ष्य रखा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.