मंडलनाथ मेला आज से

( 11407 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Mar, 17 10:03

जोधपुर| भौगिशेल की पहाड़ियों में स्थित मंडलनाथ महादेव मंदिर का दो दिवसीय वार्षिक मेला रविवार को शुरू होगा। भाजपा के शहर अध्यक्ष देवेंद्र जोशी सुबह 11:30 बजे ध्वजारोहण करेंगे। श्याम भाषा मंडल भाषा ने बताया कि मंडलनाथ ट्रस्ट की ओर से मेलार्थियों के लिए सिवांचीगेट स्थित महेश स्कूल के पास से रियायती दर पर सुबह दस से रात दस बजे तक के लिए दोनों दिन सिटी बस की व्यवस्था की गई है। सोमवार को महाप्रसादी वाले दिन बस सेवा सुबह दस से रात आठ बजे तक ही उपलब्ध रहेगी। सेवादल अध्यक्ष डीएन व्यास विनोद पुरोहित सैणा ने बताया कि सेवादल ने मंदिर का रंग रोगन सफेदी का कार्य किया। ट्रस्ट अध्यक्ष माईदास थानवी मंडलदत्त थानवी ने बताया कि मेले में रियायती दर पर खानपान की बिक्री की जाएगी।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.