पाक ने आठ भारतीय नौकाएं और 50 मछुआरों को पकड़ा

( 4869 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Mar, 17 08:03

पोरबंदर। गुजरात तट से दूर अरब सागर में शुक्रवार को एक पाकिस्तानी नौका और इस पर सवार नौ लोगों को पकड़े जाने के एक दिन बाद शनिवार को पाकिस्तानी मरीन सुरक्षा एजेंसी ने संभवत: बदला लेने की नीयत से जखौ तट से दूर अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा के पास से आठ से अधिक भारतीय नौकाओं और इन पर सवार 50 से अधिक मछुआरों को पकड लिया।राष्ट्रीय मछुआरा मंच के सचिव मनीष लोढारी ने आशंका जताई कि पकड़ी गई भारतीय नौकाओं की संख्या और अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया, गुजात के ओखा और मांगरोल से समुद्र में मछली पकड़ने गई तीन नौकाओं और इन पर सवार 18 मछुआरों को पहले पाकिस्तानी मरीन ने पकड़ा। इसके बाद इन्हीं स्थानों से गई पांच और नौकाओं और करीब 30 मछुआरों को पकड़ा गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.