बच्चे पर्यावरण दुष्प्रभाव के सबसे बड़े शिकार : राष्ट्रपति

( 5614 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Mar, 17 07:03

बच्चे पर्यावरण दुष्प्रभाव के सबसे बड़े शिकार : राष्ट्रपति नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि बच्चे प्रदूषण के दुष्प्रभावों के सबसे अधिक शिकार हैं। पर्यावरण क्षरण की विपदा से निबटने के लिए ‘‘लीक से हटकर’ हल की जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा , बच्चे प्रदूषण के दुष्प्रभावों के सबसे अधिक शिकार हैं। पंद्रह वर्ष की आयु के लोगों की होने वाली 24 फीसद मौतें अतिसार (डायरिया), मलेरिया और श्वसन रोगों के चलते हुईं और ये सभी पर्यावरण से जुड़े हैं। यहां राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा आयोजित ‘‘विश्व पर्यावरण सम्मेलन-2017’ का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि दुनियाभर में 19 फीसद मौतें कैंसर की वजह से होती है तथा उसके लिए कैंसरकारी तत्व कार्सिनोजेन को जिम्मेदार ठहराया जाता है जो बेतहाशा औद्योगिकीकरण के कारण उत्सर्जित होते हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.