संतों के सानिध्य में हुआ शांतिनाथ महार्चना विधान

( 3897 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Mar, 17 10:03

सागवाड़ा। मुनिशुभमसागर और सिद्धार्थसागर महाराज के सानिध्य में एक दिवसीय शांतिनाथ महार्चना विधान शुक्रवार को हुआ। आदिनाथ दिगंबर जैन नया मंदिर से सोलहवें तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा को शिरोधार्य कर बैंड बाजों के साथ कार्यक्रम स्थल लाया गया। चंद्रकांत गोवाडिय़ा सहित श्रद्धालुओं द्वारा सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा और नवदेवता पूजन करने के बाद प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया के मंत्रोच्चार के बीच विधान मंडप पर अघ्र्य चढ़ाए गए। आरती, शांति पाठ, विसर्जन विधि के साथ महार्चना संपन्न हुई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.