कुत्तों के साथ वर्कआउट कर रहे हैं अक्षय कुमार

( 6933 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Mar, 17 08:03

मुंबई। फिटनेस को लेकर सजग रहने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अब एक नए तरीके से वर्कआउट कर रहे हैं। अब वह छोटे-छोटे कुत्तों (पग) के साथ ‘‘बॉक्सिंग’ करते नजर आ रहे हैं। 49 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा किया है जिसमें वह चार कुत्तों के साथ ‘‘बॉक्सिंग’ करते नजर आ रहे हैं। फिटनेस के मामले में अक्षय लंबे समय से युवाओं के लिए आदर्श रहे हैं। अभिनेता ने हमेशा कहा कि वह अनुशासित जीवनशैली का पालन करते हैं और जब व्यायाम करने की बात आती है तो वह सरल तरीका अपनाते हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.