ग्राम सेवकों ने जयपुर में किया प्रदर्शन

( 2823 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 17 13:03

प्रतापगढ़ | ग्राम सेवकों के 11 सूत्रीय मांग पत्र के समर्थन में प्रदेश संगठन की ओर से गुरुवार को जयपुर में आहुत आक्रोश रैली, विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे प्रतापगढ़ के ग्राम सेवकों ने भी प्रदर्शन किया। प्रतापगढ़ ग्राम सेवक संघ के जिलाध्यक्ष मांगीलाल गुर्जर की अगुवाई में जिले के ग्राम सेवक बुधवार को जयपुर के लिए निकले थे। गुरुवार को जिले के ग्राम सेवकों ने आक्रोश रैली में भाग लिया, विधानसभा घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रतापगढ़ जिला मंत्री सुरेशचंद्र हेड़ा ने बताया कि 11 सूत्रीय मांग पत्र पर राज्य सरकार से समझौता वार्ता के बाद भी इसे लागू नहीं किए जाने से सभी ग्राम सेवकों में रोष व्याप्त है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.