वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की मौत

( 6264 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 17 12:03

कोटा | विज्ञान नगर में फ्लाईओवर पर बुधवार देर रात एक लोडिंग वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घायल होने पर राहगीरों की मदद से युवक को तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि दीनदयाल नगर निवासी चेतन जैन (34) ट्रांसपोर्ट कम्पनी में काम करता था। वो बुधवार रात को शॉपिंग सेंटर से विज्ञान नगर फ्लाईओवर होते हुए घर लौट रहा था। फ्लाईओवर पर पीछे से आए एक लोडिंग वाहन ने बाइक सवार चेतन को जोरदार टक्कर मार दी। इधर, पुलिस ने एएसआई ने बताया कि लोडिंग वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.