ई-वाहन प्रदर्शनी 27 से

( 2827 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 17 07:03

नई दिल्ली। बढ़ते प्रदूषण के बीच यहां प्रगति मैदान में पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहनों, कलपुजरें एवं नवीन प्रौद्योगिकी की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में देश- विदेश की 130 कंपनियां भाग लेंगी। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रगति मैदान के हाल नंबर सात में 27 से 29 मार्च तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में हीरो इलेक्ट्रिक, डीडी मोटर, ओके प्ले इंडिया लिमिटेड, किरण उद्योग, जंगीड़ मोटर्स, सी-वाई गोल्ड, ट्राई इलेक्ट्रिक, वाई सी इलेक्ट्रिक तथा रालसन आदि कंपनियां अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.