दिल्ली राज्य कबड्डी 25-26 मार्च को

( 3877 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 17 07:03

नई दिल्ली। दिल्ली राज्य कबड्डी प्रतियोगिता (जूनियर एवं सब जूनियर) का आयोजन 25 और 26 मार्च को किया जाएगा जिसमें 35 से 40 टीमें हिस्सा लेंगी। दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के सचिव निरंजन सिंह ने बताया कि बालक एवं बालिका वर्ग में प्रतियोगिता नजफगढ़ के गांव कांगनहेड़ी में आयोजित की जाएगी। सब जूनियर लड़कों और लड़कियों के वर्ग में आयु 16 वर्ष तक और वजन 55 किग्रातक का होगा जबकि जूनियर लड़कों में आयु 20 वर्ष तक और वजन 70 किग्रातक तथा जूनियर लड़कियों में आयु 20 वर्ष तक और वजन 65 किग्रातक होगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.