एच-1बी वीजा का मकसद अमेरिकी कर्मचारियों को हटाना नहीं

( 4451 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 17 07:03

ट्रंप प्रशासन द्वारा श्रम मंत्री पद के लिए नामित अलेक्जेंडर अकोस्टा ने अमेरिका में कुशल श्रमिकों की कमी होने की बात को स्वीकार करते हुए कहा है कि एच-1बी वीजा का मकसद अमेरिकी कर्मचारियों को हटाना नहीं है। अकोस्टा ने सीनेटरों से कहा, कुछ अमेरिकियों ने नौकरियों को विदेशों में जाते हुए देखा है। कुछ अमेरिकियों ने विदेशी कर्मचारियों के पास नौकरियां जाते हुए देखा है। मैंने कुछ ऐसी रिपोर्ट भी पढ़ी हैं जिसमें कहा गया है कि कुछ अमेरिकियों को उनकी जगह लेने वाले विदेशी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए कहा जाता है।कुछ अमेरिकी देखते हैं कि नौकरियां उपलब्ध हैं लेकिन इन नौकरियों के लिए जिस कौशल की आवश्यकता होती है वह उनके पास नहीं होता।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.