भारत-अमेरिका के संबंध होंगे और मजबूत : बेरा

( 4616 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 17 07:03

वॉशिंगटन। 21वीं सदी में दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और अमेरिका के साथ मिलकर काम करने पर जोर देते हुए भारतीय मूल के एक शीर्ष अमेरिकी डेमोकेट सांसद ने उम्मीद जताई कि ट्रम्प प्रशासन में द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे। सांसद डा. अमी बेरा ने कहा, मेरा मानना है कि अगर लोकतंत्र चलता रहे तो दुनिया बेहतर जगह है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर अमेरिका को भारत और अन्य लोकतांत्रिक देशों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे मूल्य दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.