प्रभावी आयोजन के निर्देश, विभागों को दिए दायित्व

( 8298 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Mar, 17 09:03

बांसवाड़ा/ राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त कलक्टर हिम्मतसिंह बारहठ ने समस्त संबद्ध विभागीय अधिकारियों को दायित्वों देते हुए इनके प्रभावी आयोजन के निर्देश दिए हैं।
28 को प्रदर्शनी व रंगारंग सांस्कृतिक निशा का रहेगा आकर्षण
अतिरिक्त कलक्टर बारहठ ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष में 28 मार्च से सूचना केन्द्र में विभागों की तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही शाम को 7 बजे कुशलबाग मैदान में सांस्कृतिक निशा का आयोजन किया जाएगा जिसमें पश्चिम सांस्कृतिक केन्द्र के कलाकारों द्वारा लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
रन फोर राजस्थान और महाआरती का भी होगा आयोजन:
अतिरिक्त कलक्टर ने बताया कि 27 मार्च को सुबह 6 बजे गांधीमूर्ति से डायलाब तक रन फोर राजस्थान, सुबह 10 बजे दीनदयाल उपाध्याय हॉल में मेहंदी प्रतियोगिता तथा शाम को 6.30 बजे मदारेश्वर महादेव पर महाआरती आयोजित होगी। इसी प्रकार 28 मार्च को 11 बजे दीनदयाल उपाध्याय हॉल में क्विज प्रतियोगिता तथा 29 को सुबह 10 बजे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा 30 मार्च को सुबह 9 बजे कुशलबाग, गांधी मूर्ति, आजाद चौक, पीपली चौक व नई आबादी में रंगोली प्रदर्शन के साथ ही नक्षत्र मॉल में बच्चों के लिए फिल्म प्रदर्शन के साथ ही शाम को 5 बजे कुशलबाग मैदान में गैर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक दल भाग लेगा जिन्हें बांसवाड़ा में लाने एवं ले जाने की जिम्मेदारी समस्त विकास अधिकारियों की रहेगी। उन्होंने बताया कि गैर नृत्य के बाद कुशलबाग मैदान में भव्य आतिशबाजी की जाएगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.